इरफान अंसारी की रिपोर्ट

झारड़ा में शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण हेतु 4 करोड़ 34 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिली
उज्जैन 10 नवम्बर। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान के अथक प्रयास से झारड़ा तहसील महिदपुर के शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिये चार करोड़ 34 लाख 78 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। संभागीय परियोजना यंत्री श्री जतीन चुंडावत ने बताया कि उज्जैन जिले की झारड़ा एवं महिदपुर तहसील के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा अच्छे वातावरण में मिल सके, इसके लिये नवीन भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है