Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

थाना झारडा पुलिस नें किया मोटरसाईकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार

गिरफ्तारशुदा आरोपी से चोरी की 05 मोटरसाईकिल किमती लगभग 1,85000 की जप्त

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा उज्जैन मे लूट, वाहन चोरी , सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवम् गुंडे बदमाश की धरपकड़ कर आऱोपीयो पर कार्यवाही हेतु निरंतर निर्देश दिए जा रहे है । विरेन्द्रसिह बन्देवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल चोरी करने वाले 01 आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार करने व कुल 05 मोटर साईकिल कुल कीमती 1,85000 रुपए की जप्त करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 29.10.2021 को थाना झारडा पर फरियादी ने रिपोर्ट की थी की नर्सिंग होम के पास से उसकी मोटर साईकिल क्रमांक MP 13 EM 8544 को कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया है रिपोर्ट पर से थाना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
दौराने विवेचना दिनांक 08.11.2021 के शाम को मकला फन्टे पर वाहन चैकिंग के दौरान झारडा तरफ से एक बिना नम्बर की मो.सा. का चालक आया जो पुलिस को देखकर अपनी मोटरसाईकिल को तेजी से भागने लगा जिसे पुलिस ने घेराबन्दी कर पकड़ा व गाड़ी के कागजात के संबंध में पुछताछ की गई तो मोटरसाईकिल के चालक के पास कोई कागजात नही होना पाया गया । मौके पर होण्डा शाईन के इन्जन नम्बर व चेचिस नम्बर को MP E-COP पोर्टल व V.D.P पोर्टल पर सर्च करने पर थाने के अपराध में वाहन चोरी होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से उक्त मो.सा. को विधिवत जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया व प्रकरण के अन्य एक आरोपी तलाश की जा रही है।
पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसे एक अन्य आरोपी द्वारा चार मो.सा. लाकर दी थी जिन्हें गिरफ्तारशुदा आरोपी की निशादेही पर चोरी की होने की शंका होने पर धारा 41(1-4) 102 जा. फौ. 379 भादवि में पंचान के समक्ष विधिवत जा कर सुरक्षार्थ हेतु थाना परिसर में खड़ी की गई।
अन्य आरोपी की तलाश जारी है

आरोपी के पास से जप्ती में मिली गाड़िया

  1. एच.एफ डिलक्स मो.सा. किमती 40,000 रु
  2. एच.एफ डिलक्स मो.सा. किमती 50,000 रु
  3. एच.एफ डिलक्स मो.सा. किमती 25,000 रु
  4. एच.एफ डिलक्स मो.सा. किमती 30,000 रु
  5. सी.बी शाईन मो.सा. किमती 40,000 रु कुल कीमती लगभग 1,85000 रुपए कि जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी झारड़ा विरेन्द्रसिह बन्देवार, सउनि राकेश मेड़ा, आर 1134 मयंक राव, आर 857 उपेन्द्र सिह, आर 1081 समरथ पाटीदार आर 1044 राजेन्द्रसिह चौहान, आर 1487 हिरदेश दांगी, सैनिक 147 रामलाल जाट की महत्वपूर्ण भुमिका रही।