Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एक वृद्ध व्यक्ति को ब्लेकमेल करने वाली युवती व उसके दो अन्य
साथियों को काईम ब्रांच ग्वालियर ने किया गिरफ्तार ग्वालियर दिनांक 16.11.2021 आवेदक थानसिंह राजावत उम्र 62 साल निवासी गायत्री बिहार पिंटो पार्क ग्वालियर ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के समक्ष उपस्थित होकर एक युवती व उसके साथियों द्वारा ब्लेकमेल कर पांच लाख रूपये की मांग किये जाने के संबंध में शिकायत
की। जिस पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री राजेश दण्डोतिया को उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को अति शीघ्र गिरफ्तार करने के
निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरीक्षक श्री दामोदर
गुप्ता द्वारा उक्त शिकायत पर से आरोपियों के खिलाफ धारा 384,388 भादवि का प्रकरण दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु काईम ब्रांच की टीम को लगाया गया। दिनांक 16.11.2021 को पुलिस
अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आवेदक को ब्लेकमेल करने वाली युवती अपने साथियों सहित किसी अन्य शिकार की तलाश में मेला ग्राउण्ड के आसपास देखी गई है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी काईम ब्रांच के नेतृत्व में टीम गठित की जाकर उक्त युवती व उसके साथियों को पकड़ने हेतु भेजा गया। काईम टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर उक्त युवती व उसके साथियों को मौके से धरदबोचा। पूछताछ में उक्त संदेहियों द्वारा फरियादी को
सेक्सटॉर्शन के जाल में फसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की बात स्वीकार की तथा फरियादी को ब्लेकमेल कर एंठी गई रकम ,20,000/-रूपये भी आरोपियों की निशादेही पर बरामद कर ली
गई है ज्ञात हो कि आवेदक थानसिंह राजावत उम्र 62 साल निवासी 37 गायत्री बिहार पिंटो पार्क ग्वालियर द्वारा एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर दिनांक 15.08.2021
से अज्ञात युवती के द्वारा मोबाईल नं. से व्हाट्सएप कॉल एवं मैसेज किये जाने लगे। जिस पर से उसकी बात व्हाट्सएप कॉल द्वारा होने लगी। युवती द्वारा अश्लील एवं लुभावनी बातें एवं मैसेज किये जाने लगे। दिनांक 25-26 अक्टूबर 2021 को युवती द्वारा मुझे कॉल कर जौरासी से
वापस आते समय मालवा कॉलेज से आई.टी.एम रोड पर बुलाया, उसने मेरी गाड़ी में बैठकर मेरे साथ सेल्फी ली और चली गई। उसके बाद 12.11.2021 तक युवती से बातचीत होती रही। दिनांक 12.11.2021
को शाम युवती ने मुझे मेला ग्राउण्ड के पीछे बुलाया, वहां पर युवती के साथ दो अन्य साथी थे जो एक सफेद कलर की रिनॉल्ड ट्राइवर गाड़ी में बैठकर आये थे। उन सबने मेरी व्हाट्सएप चेट और ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर डालने तथा मुझे उक्त युवती के साथ बलात्कार किये जाने के केस में फंसाने की धमकी देकर मुझसे रूपयों की मांग करने लगे और ब्लैकमेल करने के आशय से मुझसे 5,00,000/-रूपयों की मांग की गई। उन्हीं ब्लैकमेलरों में से एक ब्लैकमेलर की मध्यस्थता
के बाद । लाख 20 हजार रूपये मेरे द्वारा दिये गये।