Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिनेश दांतरे रिपोर्टर

जनकगंज थाना पुलिस ने 2 घंटे के भीतर कारोबारी दम्पत्ति को घर में घुसकर गोली मारकर घायल करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त 32 बोर की 02 पिस्टल मय जिंदा राउण्ड के की बरामद ग्वालियर। दिनांक 16.11.2021की मध्यरात्रि थाना जनकगंज क्षेत्रांतगत समाधिया कॉलोनी निवासी कारोबारी एवं उसकी पत्नि को घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने ताबडतोड गोलियाँ चलाकर घायल करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री सतेन्द्र सिंह तोमर को थाना बल की टीम गठित कर उक्त घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी जनकगंज डॉ0 संतोष यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 16.11.2021 की मध्यरात्रि थाना जनकगंज क्षेत्रान्तर्गत समाधिया कॉलोनी
निवासी कारोबारी दंपत्ति के घर मे घुसकर फायरिंग करनेवाले बदमाशों को सिकंदर कम्पू के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी _ जनकगंज द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना बल की टीम के साथ दबिश देकर उक्त बदमशों को धरदबोचा | गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके पास से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की 02 पिस्टल मय जिंदा राउण्ड के जप्त की गई । थाना जनकगंज पुलिस द्वारा थाना जनकगंज के अपराध क्रमांक अप.क. 909,/2। धारा 459, 307 ताहि में फरार अज्ञात बदमाशों को 42 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाकर उनसे घटना व अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। बरामद मशरूकाः 32 बोर की 02 पिस्टल मय जिंदा राउण्ड|सराहनीय भूमिका: उक्त बदमाशों को गिरफ्तार करने में निरी0 डॉ0 संतोष यादव, उनि0 पप्पू यादव, सउनि0 बट्ठू लाल तिवारी, कप्तान सिंह, पूरन सिंह, प्रआार0 बृजेन्द्र सिंह, सतीश परिहार आर0 रामकिशोर गोयल, जसवीर सिंह, आकाश यादव, जगजीत सिंह, मुरारी शर्मा, नरेन्द्र तोमर, पवन यादव, इंद्रप्रकाश शर्मा एवं मआर0 दुर्गेश की सराहनीय भूमिका रही हैं ।