अभिषेक शर्मा रिपोर्टर
अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई,
अवैध शराब सप्लाई करने वाले 05 आरोपी पकड़ाए
जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 35 लीटर देशी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17/11/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना देहात ब्यावरा से 2 प्रकरण में संतोषबाई कंजर एवं कलाबाई कंजर निवासी कटारियाखेड़ी
थाना नरसिंहगढ से 2 प्रकरण में अनारकली कंजर एवं रविताबाई कंजर निवासी डेरा छोटा बैरसिया, थाना भोजपुर से सावरिया तंवर निवासी परसपुरा। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच