इऱफान अन्सारी उज्जैन
उज्जैन में2 साल बाद हुआ कार्तिक शुभारंभ
मेले के साथ ही नवीन मंच का हुआ शुभारंभ

उज्जैन: नगर निगम की ओर से आयोजित कार्तिक मेले का शुभारंभ विधायक पारस जैन की अध्यक्षता और पूर्व महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर विधायक पारस जैन ने नवीन मंच का भी शुभारंभ करते हुए इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उज्जैन को दी गई महत्वपूर्ण सौगात में से एक बताया।
पूर्व महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल ने भी इस अवसर पर कहा कि मेले यह नवीन स्वरूप प्रदेश सरकार के निर्माण एवम विकास की दिशा में किये गए कार्यों का परिणाम है।
निगमायुक्त अंशुल गुप्ता ने कहा कि कोरोना के कारण लागू पाबंदी हटते ही नगर निगम ने शासन प्रशासन की मंशा के अनुसार निर्धारित तिथि को मेले का शुभारंभ आयोजित किया है।
स्वागत उद्बोधन अपर आयुक्त मनोज पाठक द्वारा दिया गया । आरंभ में दीप प्रज्वलन के साथ ही अतिथियों ने गायत्री शक्तिपीठ के सदस्यों के साथ दीप यज्ञ के अंतर्गत दीप प्रज्वलित किए गए। समारोह का संचालन जनसंपर्क अधिकारी
अहमद रईस निजामी द्वारा किया गया।
…
शुभारंभ अवसर पर श्याम कड़ेला एवं ग्रुप द्वारा तेजाजी की कथा का मंचन किया गया, जिसका श्रोताओं ने खूब आनंद लिया।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा