इऱफान अन्सारी उज्जैन
9425096974
महाकाल मन्दिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं की दृष्टि से
70 मीटर दायरे में 152 मकानों का अधिग्रहण किया जायेगा

भूमि अधिग्रहित होगी*
उज्जैन 19 नवम्बर। श्री महाकालेश्वर मन्दिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, भीड़ प्रबंधन व आगन्तुक श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिये उद्देश्य से महाकाल मन्दिर के समीप 70 मीटर के दायरे में भूमि अधिग्रहित की जायेगी। अर्जित की जाने वाली भूमि का कुल क्षेत्रफल 13 हजार से अधिक वर्गमीटर में की जायेगी। इस सम्बन्ध में प्रारम्भिक अधिसूचना जारी कर भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम की धारा-11 के अन्तर्गत घोषित किया है।
महाकाल मन्दिर के समीप महाकाल चौराहे के बीच 70 मीटर के दायरे में विस्तारीकरण किया जायेगा। महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के प्रस्ताव पर महाकाल मन्दिर के सामने महाकाल चौराहे की तरफ 70 मीटर क्षेत्र का अधिग्रहण हेतु कलेक्टर एवं जिला भूअर्जन अधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत धारा-11 प्रकाशन हेतु जारी कर दी गई है। उक्त प्रस्ताव के माध्यम से 70 मीटर दायरे में 13145 वर्गमीटर भूमि एवं इस पर स्थित 152 मकानों का अधिग्रहण किया जायेगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है