अभिषेक शर्मा रिपोर्टर
विद्यार्थी परिषद ने शासकीय महाविद्यालय ख़िलचीपुर में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनायी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शासकीय महाविद्यालय ख़िलचीपुर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को नारी शक्ति दिवस के रूप में वीरांगना सम्मान समारोह व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाई । कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती को दीप प्रज्जवलित कर वीरांगना लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर की गई अतिथियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में आकर्षक रंगोली बनाये जाने पर महाविद्यालय की छात्राओं को
प्रथम पुरस्कार -पायल सोनी दिव्तीय पुरस्कार -ज्योति मेवाडे। तृतीय पुरस्कार- मंजू गवली को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किये गए वीरांगना लष्मीबाई की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मुख्य अतिथियों का फूल माला सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया इस अवसर खिलचीपुर SDOP निशा रेड्डी जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक जगदीश सरावत व दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका आकांक्षा जी दुबे उपस्थित रहीं इस अवसर पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोहा लेने वाली झांसी की रानी के बलिदान को याद किया गया। साथ ही आज के दौर में महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि वर्तमान परिदृश्य में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पढ़नी चाहिए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में रानी लक्ष्मीबाई का अहम योगदान रहा है एवं महविधालाय प्राचार्य प्रो पी डी गुप्ता, कृष्णा नागर,नमिता साहू ,रामबाबू दांगी,हर्षित गुरगेला सहित समस्त महाविधालय स्टाफ उपस्तिथ रहा कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य साक्षी जी दुबे ने किया व नगर मंत्री यशवन्त सिंह तोमर ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया एवं रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों को लोहे के चने चबवा दिए, जिस कारण फिरंगियों को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। आज हमें ऐसे महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलकर उनके मार्ग को जरूरत पड़ने पर अपनाना पड़ेगा!!
जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।