Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

माधवनगर पुलिस को मिली सफलता*।
केन्ट आर.ओ. कंपनी के नकली पार्टस बेचने वाले एक आरोपी के विरुद्ध कॉपी राइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

माधवनगर पुलिस को मिली सफलता*।
केन्ट आर.ओ. कंपनी के नकली पार्टस बेचने वाले एक आरोपी के विरुद्ध कॉपी राइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
केन्ट आर.ओ. कंपनी के नकली पार्ट्स कुल 51 नग कीमती लगभग 55,000 रू के जप्त

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में उज्जैन पुलिस द्वारा सभी तरह के अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्यावाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में थाना प्रभारी मनीष लोधा मय पुलिस टीम द्वारा केन्ट आर.ओ के नकली पार्ट्स विक्रय करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लेने सफलता प्राप्त की है।

माधवनगर पुलिस पर प्राप्त शिकायत प्राप्त हुई की पाटीदार होम्स,पार्शवनाथ टावर उज्जैन में केन्ट आर.ओ. के नकली एवं हुबहू दिखने वाले पार्ट की ब्रिकी की जाकर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाकर आम जनता के साथ भी ठगी की जा रही है।

पुलिस को शिकायत की जांच एवं तस्दीक के दौरान उक्त संस्थान पर दबिश दी गई व कैंट कंपनी के फिल्टर, मेंम्ब्रेन, यूव्ही, यूएफ मेम्ब्रेन, केंट कंपनी की मोटर को जांच अधिकारी द्वारा जांच की गई। जांच में उक्त सामान नकली होकर हुबहु केंन्ट कंपनी के सामान जैसा दिखने वाले पार्ट्स मिले उक्त कृत्य कॉपी राइट एक्ट के तहत दंडनीय होने से कैंट कंपनी के मोनो व टैग लगे हुए कुल 51 नग कीमती लगभग 55,000/ रूपये का जप्त किया गया।
उक्त नकली सामान कैंट प्युरिफायर कंपनी के नाम से विक्रय करना व कब्जे मे रखने पर से दुकान संचालक के विरुद्ध दिनांक 19.11.21 को धारा 51, 63 काँपीराईट एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।

आरोपी द्वारा उक्त सामान कहां से लाया जाता है एवं और किन-किन कंपनियों का नकली सामान विक्रय किया जाता है इसके संबंध में प्रथक से पूछताछ की जा रही है