न्यूज़ 24*7 फूप
अवनीश शर्मा
मो – 9826311688












फूप भिण्ड-आज दिनांक 23/11/ 2021 को
ग्राम जबाहरपुरा में जिला मलेरिया कार्यालय की टीम एवं विकासखंड फूप की टीम द्वारा पूरे ग्राम का लार्वा सर्वे किया गया ।तथा पानी से भरे कंटेनरों में मिले लारवा को नष्ट किया गया। इसके साथ पंपलेट वितरण कर लोगों को जन जागरूक किया गया ।जन समुदाय को बताया गया कि घर एवं घर के आस-पास पानी जमा न होने दें घर में रखें कूलर टंकी,मटका, बाल्टी,गमले, फ्रिज की ट्रे पक्षियों के पानी पीने के सकोरे के पानी को सप्ताह में एक बार आवश्यक रूप से बदल दे ।तथा सुखाकर दोबारा पानी भरे जिससे डेंगू पर नियंत्रण पाया जा सके । डेंगू के नियंत्रण हेतु जन सामान्य की भागीदारी बहुत आवश्यक है इसके साथ शासकीय माध्यमिक विद्यालय जवाहरपुरा में लारवा सर्वे कर छात्र छात्राओं को डेंगू की जानकारी दी गई तथा लारवा के बारे में बताया गया बच्चों को यह भी बताया गया कि घर एवं घर के आसपास जहां भी लार्वा दिखे
उसको तुरंत नष्ट किया जाए। नष्ट करने के लिए जला हुआ ऑयल मिट्टी का तेल अथवा सरसों का तेल डालकर नष्ट किया जा सकता है ।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*