Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चयन शर्मा रिपोर्टर

जीरापुर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को मात्र 12 घंटे मे किया गिरफ्तार

एंकर:- जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम करने चलाई जा रही मुहिम के तहत एस.डी.ओ.पी. खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में थाना जीरापुर क्षेत्र अंतर्गत भी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के धरपकड़ करने में लगातार सफलता मिल रही है। इसी परिपालन मे थाना प्रभारी जीरापुर एंव उनकी टीम द्वारा मात्र 12 घंटे मे हत्या का प्रयास करने वाले आरोपीगणो को पकडने मे सफलता हासिल की है।
विदित है कि दिनांक 22.11.2021 को फरियादी भगवानसिंह पिता नारायणसिंह सौध्याि उम्र 40 साल निवासी ग्राम मेलूखेडा थाना माचलपुर ने रिपोर्ट किया मेरा भानेज सज्जनसिंह पिता भैरूलाल सौध्या निवासी दाईखेडी और गिरिराज पिता मदनलाल मालवीय निवासी ग्राम दाईखेडी का जमीन का विवाद चल रहा था। इसलिए मैं दोनों पक्षों को समझाने के लिए दाईखेडी आया था। रात्री करीब 08/30 बजे मैं तथा मेरा भानेज सज्जनसिंह सौध्या हम दोनों गिरिराज मालवीय के घर पर समझाने के लिए गए थे
तभी मदनलाल मालवीय एवं उसका लड़का गिरिराज मालवीय दोनों आये और माँ बहिन की गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगे तो मैने गालियाँ देने से मना किया और गिरिराज मालवीय मुझे जान से मारने की नियत से एक कुल्हाड़ी लेकर आया और मेरे सिर में पीछे की तरफ मारी जिससे चोट लगकर खून निकलने लगा तो मैं गिर पड़ा तथा मदनलाल मालवीय ने एक लट्ठ की मारी जिससे मेरी पीठ में मुंदी चोट लगी चिल्लाचोट की आवाज सुनकर श्रीलाल पिता जगन्नाथ सौध्या तथा सज्जनसिंह पिता भैरूलाल सौध्या आये जिन्होने मेरा बीच बचाव किया तो गिरिराज मालवीय और मदनलाल मालवीय दोनों जाते जाते बोल रहे थे कि आज के बाद हमारे घर पर समझाने के लिये आओगे तो तुम लोगों को जान से खत्म कर देंगे ।
फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0453 /21 धारा 294, 323, 324, 506, 326, 307, 34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपीगण गिरिराज मालवीय उम्र 24 साल तथा मदनलाल मालवीय उमर 50 साल सर्व निवासी ग्राम दाईखेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । नाम आऱोपीगण .1. आरोपीगण गिरिराज मालवीय उम्र 24 साल तथा मदनलाल मालवीय उमर 50 साल सर्व निवासी ग्राम दाईखेड़ी, उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जीरापुर व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News24X7India से चयन शर्मा की रिपोर्ट