इरफान अंसारी की रिपोर्ट

6 गांव के लोगों ने रास्ता बंद के खिलाफ दिया ज्ञापन
उज्जैन। वर्षों से कालियादेह ग्राम के निवासी केडी पैलेस के रास्ते भैरवगढ़ आते जाते रहते हैं, बच्चे भी शिक्षा के लिए प्रतिदिन आते हैं, लेकिन सिंधिया परिवार के इशारे पर केडी पेलेस में प्रवेश के लिए रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है। यहां तक की दरवाजा रातों रात लगा दिया है। जिसके विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव उज्जैन संभाग अल्पसंख्यक विभाग के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सैयद मकसूद अली एडवोकेट के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।
इस दौरान कालियादेह के गांव के जनपद सदस्य इकरार पटेल, यश पटेल, पप्पू पटेल सहित 6 गांव के ग्रामीण शामिल हुए। सैयद मकसूद अली ने कहा कि रास्ता बंद कर देने से समीपस्थ ग्राम उटेसरा, बदरका के ग्रामीणों को काफी लंबा चौड़ा रास्ता पार कर उज्जैन पहुंचना पड़ेगा यानी 5 कि.मी. से अधिक का चक्कर लगाना पड़ेगा। उनका यह कृत्य पूरी तरह से विधि विरूध्द है। यह पंचक्रोशी का मुख्य मार्ग रहा है, इतना ही नहीं सरकारी रास्तों पर कब्जा कर डाला है। साथ ही उक्त संपत्ति एवं आसपास की जमीनों का विधिवत भूमि अधिग्रहण वर्षों पहले हो चुका है एवं राजस्व में शासकीय इंद्राज होने के बावजूद सिंधिया ट्रस्ट द्वारा मनमानी की जा रही है एवं जनहितों को अनदेखा किया जा रहा है।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच