मंगल सिंह सोंलकी रिपोर्टर
टीकाकरण के तहत लोगों को लगाई वेक्सीन।



फोटो
सौंसर। लोगों को कोरोनावायरस आने हेतु टीकाकरण महाभियान के तहत बुधवार को लोगों को वेक्सीन लगाई गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लक्ष्य निर्धारित करते हुए ब्लाक सौंसर में वैक्सीनेशन का दौर चल रहा है। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, ग्राम पंचायत कर्मियों के माध्यम से लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को टीकाकरण महाभियान के तहत साडे तीन हजार का लक्ष्य निर्धारित करते हुए लगभग 3 हजार लोगों को वैक्सीन का द्वितीय डोज लगाया गया।
इसी कड़ी में सौसर तहसील परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम में प्रशासन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से पत्रकार मंगल सिंह सोलंकी को वैक्सीनेशन का दूसरा डोज लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सौंसर के रघुनाथ, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एनके शास्त्री स्वास्थ्य विभाग के बीईई रवि तुमडाम, जनपद कर्मी अरुण ठाकुर, महिला बाल विकास परियोजना विभाग से श्रीमती गोलाइत, नर्स और निखिल सनेसर और जनपद और स्वास्थ्य आमला मौजूद था।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है