Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट


थाना कुरावर पुलिस को मिली सफलता, एक लाख दस हजार कीमत की चोरी की दो मोटर सायकिल की जप्त
जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में थाना कुरावर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लाख दस हजार कीमत की चोरी की दो मोटर साईकल जप्त की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर0एस0 शक्तावत एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30/11/2021 को वाहन चेकिंग के दौरान मोहम्मदपुर जोड़ से आरोपी दिनेश मालवीय उर्फ लखन उम्र 40 साल निवासी अलीपुर मीरपुरा तह आष्टा, जिला सीहोर के कब्जे से हीरो hf डीलक्स mp39 ms 3212 कीमती 50,000/-रु को थाना कुरावर के अपराध क्रमांक 488/21 धारा 379 भादवि में जप्त की जाकर आरोपी से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपी दिनेश मालवीय द्वारा 28.11.21 को बकरीपुल सीहोर से मोटर साईकल क्रमांक mp37-mv-5233 को चोरी करना और कांकरिया देव महाराज के मंदिर के पीछे राड़ी में छिपा देना बताया। जिस पर मौके पर जाकर उक्त मोटर साईकल hf deluxe mp37-mv-5233 कीमती 60,000/-को इस्तगासा क्रमांक 1/21 धारा 41(1-4) दप्रस 379 भादवि में विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा चोरी की दो मोटर साईकल कीमती 1,10,000/-रु को जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुरावर थाना प्रभारी निरीक्षक आर0एस0शक्तावत, सउनि मेहरवान सिंह मेचन, आरक्षक मुकेश मीना, अनिल एवं सैनिक दुर्गाप्रसाद शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।