अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई
लगातार जारी है धरपकड़ अभियान
जिले में 02 प्रकरण में 04 आरोपियों पर की गई कार्यवाही, मौके से नगदी किया जप्त
जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दबिश देकर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व नगदी जप्त कर 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 04 आरोपियों को हिरासत में लिए गए।
इसी तारतम्य में ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगाते एवं डायरी पेन से सट्टा के अंक लिखते हुए दांव लगाते हुए जुआरियों एवं सट्टा कारोबारियों पर कार्यवाही की गई जो इस प्रकार है थाना जीरापुर में जुआ के 02 प्रकरण में जुआरी रोडमल टेलर, राकेश कारपेंटर निवासी भण्डावद, दूसरे प्रकरण में जुआरी मुकेश धोबी निवासी जीरापुर, बजेसिंह दाँगी निवासी कुंडीखेडा को ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगाते हुए हिरासत में लिए गए।
उपरोक्त जुआ/सट्टा के आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी