अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफिया के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई,
अवैध शराब सप्लाई करने वाले 05 आरोपी पकड़ाए
जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन पर सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा हैं वही अभियान के तहत जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 88 लीटर देशी, अंग्रेजी व कच्ची हाथ भट्टी की जहरीली मदिरा जप्त कर कुल 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है साथ ही उक्त आरोपियों के विरुद्ध 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01/12/ 2021 को मुखबिर की सूचना पर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र जिसमे थाना सुठालिया में भारतसिंह जाटव निवासी हयातपुरा, थाना सोनू भील निवासी टांडी चाचौड़ा, लाखन भील पीपलखेड़ी चाचौड़ा, एवं दिवान भील निवासी टांडी चाचौड़ा, थाना भोजपुर से रामप्रसाद तंवर निवासी गुंडिपुरा । उपरोक्त सभी आरोपी के विरुद्ध मौके पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर हिरासत में लिए गए।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी