अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध जिले की कार्रवाई
लगातार जारी है धरपकड़ अभियान
जिले में 03 प्रकरण में 07 आरोपियों पर की गई कार्यवाही, मौके से नगदी किया जप्त
जिले में पुलिस टीम द्वारा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए सामाजिक अपराध जुआ/सट्टा कारोबारियों पर दबिश देकर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर ताश-पत्ते/सट्टा उपकरण व नगदी जप्त कर 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर 07 आरोपियों को हिरासत में लिए गए।
इसी तारतम्य में ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगाते एवं डायरी पेन से सट्टा के अंक लिखते हुए दांव लगाते हुए जुआरियों एवं सट्टा कारोबारियों पर कार्यवाही की गई जो इस प्रकार है थाना सारंगपुर में 02 प्रकरण में जुआरी राजेश अहिरवार, विजय अहिरवार, अजय अहिरवार एवं दूसरे प्रकरण में दीपक अहिरवार, मनोज अहिरवार, सुनील अहिरवार सर्व निवासी डग्गरवाड़ी, ताश पत्ते से हारजीत का दांव लगाते हुए हिरासत में लिए गए।
इसी प्रकार सट्टा कारोबारी थाना जीरापुर से मांगीलाल निवासी आवास कॉलोनी जीरापुर को हारजीत के अंक पेन डायरी से लिखते हुए हिरासत लिया गया उपरोक्त जुआ/सट्टा के 07 आरोपियों को अलग-अलग पुलिस टीम ने दबिश देकर मोके पर कार्यवाही कर नगदी सहित जुआ/सट्टा एक्ट के 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये।

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*