Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नरेन्द्र राय रिपोर्टर

प्रतिभा के धनी होते हैं दिव्यांग, जरूरत है उसे पहचानने और निखारने की- कलेक्टर
दिव्यांगता कितनी भी विकट क्यों ना हो, दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से प्राप्त कर सकते हैं सफलता- कलेक्टर
विश्व दिव्यांग दिवस पर खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

एंकर जिनके मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो, जोश हो, जुनून हो वह कभी किसी बाधा से नहीं घबराते। जीवन में बाधाएं आती रहती है लेकिन बाधाओं को पार करने का साहस हमारे अंदर से ही आता है हमें अपने आत्मबल को बढ़ाना होता है। अनेक दिव्यांगजनों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह बात कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे ने विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का जिला स्तरीय सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम में कही। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जब दिव्यांग अपने मन में कुछ करने की ठान लेते हैं, पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करते है तो वह जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करके समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकते हैं। दिव्यांगता चाहे कितनी भी विकट क्यों ना हो, अगर हमारे अंदर हौसला है, लगन है तो सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा जिस प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, निश्चित ही वह सामान्य बच्चों से किसी भी प्रकार से कम नहीं है। अपितु सामान्य बच्चों से अधिक प्रतिभावान है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों, कार्यक्रमों में सहभागिता करते रहना चाहिए इससे उनका उत्साहवर्धन होता है, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शहवाल ने कहा कि दिव्यांग कभी भी खुद को कमजोर न समझें, उनमें भी बहुत सी प्रतिभाएं होती है। बस जरूरत है तो उस प्रतिभा को पहचानने की और निखारने की। उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांगजनों का हमेशा मनोबल बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
दिव्यांग बच्चों ने दी मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुतियां

खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें दिव्यांग बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और हर किसी ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में दीवानगंज में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा कशिश ठाकुर द्वारा घूमर-घमूर….., औबेदुल्लागंज निवासी कक्षा चौथी की दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रा राजनंदिनी द्वारा वावन गज का दामन…. गीत तथा सलामतपुर के महाराणा प्रताप स्कूल की कक्षा दूसरी की छात्रा उन्नति गुप्ता द्वारा बिछिया बाजे पायल झनके…. गीत पर प्रस्तुति दी गई। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़, चित्रकलां तथा रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री शहवाल द्वारा दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किए गए।

दिव्यांगजनों द्वारा बनाई गई सामग्री की लगाई गई प्रदर्शनी

कार्यक्रम स्थल पर जिज्ञासा समाज कल्याण सेवा समिति के दिव्यांगजनों द्वारा तैयार की गई सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कलेक्टर श्री दुबे तथा एसपी श्री शहवाल ने दिव्यांगजनों द्वारा तैयार की गई सामग्रियों का अवलोकन करते हुए की सराहना की। उन्होंने दिव्यांगजनों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री पीसी शर्मा, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम, जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी तथा डीपीसी श्री सीबी तिवारी भी उपस्थित थे।