Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*लोकेशन मैहर सतना*

*एसपी ने सुरक्षा को लेकर बैठक ली*

सतना । ठंड में बढ़ती चोरी और लूट की समस्या को लेकर सुरक्षा की दृष्टि को लेकर सराफ़ा व्यापारियों के साथ पुलिस कप्तान साहब ने ली बैठक , बैठक में सोना चांदी ब्यापारी संघ के रवि शंकर गौरी , कार्यकारणी अध्यक्ष अविश सराफ़,अनिल सोनी ,उमा शंकर गौरी , राजा सोनी , राजेश सराफ़ , उमेश सोनी ,ओम् प्रकाश सोनी सहीत अन्य कई सराफ़ा कारोबारी रहे उपस्ति थे ।

चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने की शिकायत, प्रशासन ने विधानसभा को किया गुमराह। जांच शुरू। प्रमुख सचिव राजस्व को दिया गया जांच का जिम्मा। मामला चित्रकूट में एक महंत के निधन के बाद उनके नाम को जमीन के हकदार से जुड़ा है। विधायक ने सप्रमाण बताया है कि विस के जवाब में जैसा कहा गया है कि आपत्ति नही लगाई थी तो वह झूठ है। इस मामले में आपत्ति लगाई गई थी। बताया तहसीलदार के फैसले को पहले बदला। इस पर आपत्ति के आधार पर एडीएम ने 8 जनवरी 2020 को 1 माह का स्टे दिया। लेकिन गलत तरीके से बिना सुनवाई के 14 जनवरी को स्टे समाप्त कर दिया। 21 जनवरी को मुआवजा राशि देने का आदेश दे दिया। इधर स्थगन आदेश की अवधि में ही जमीन का नामांतरण होते ही मुआवजा ले लिया जाता है। मुआवजा मिलते ही तत्काल आहरित कर लिया जाता व शेष बची जमीन भी बेच दी जाती है।

विधायक ने बताया कि इसमे 40 लाख रुपये से ज्यादा का मुआवजा की रकम थी। महंत दयारामदास की मृत्यु के बाद विशालदास वसीयत और जीवनदास मजहरनामा के आधार पर खुद को चेला बताते हुए अपना हक जताया था। तहसीलदार ने जीवनदास को वैधानिक वारिस माना। एसडीएम ने इसे बदल के विशालदास को वारिस करार दिया। इस पर स्टे लगा फिर हटा और मुआवजा दे दिया। उधर जीवनदास की अपील पर अपर कमिश्नर ने एसडीएम के फैसले को दोष पूर्ण बताया। लेकिन इधर इतनी जल्दी नामांतरण, मुआवजा वितरण, और शेष जमीन बेची गई कि जीवनदास अपने हक का फैसला लिए खाली घूम रहे।

अब पीएस इस मामले की जांच करेंगे। मामला संदर्भ समिति में है।

मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट