Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरिओम नेमा रिपोर्टर

11 दिसम्बर परासिया चेस टूर्नामेंट में खेलेंगे ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा

जिला शतरंज संघ जिला अध्यक्ष समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया की जिला छिंदवाड़ा परासिया में हो रहे प्रथम एक लाख नगद प्राइज्मनी अंतरास्ट्रीय ऑल इंडिया ओपन फिडे रेपिट रेटिंग चेस टूर्नामेंट 11 व 12 दिसम्बर को संस्कार लॉन परासिया में होने जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से ग्रैंड मास्टर माननीय श्री श्रीराम झा जी दिल्ली प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्रैंड मास्टर माननीय श्री राम झा जी एवं मध्य प्रदेश शतरंज संघ एडहॉक कमेटी चेयरमैन गुरमीत सिंह जी एवं इंटरनेशनल आर्बिटर यशपाल अरोरा के कर कमलों होगा। ग्रैंडमास्टर श्रीराम झा के द्वारा 72 देशों में शतरंज में भारत का प्रतिनिधित्व किया गया है। आप एशियन जोनल चैंपियन रहे हैं। आपने रसिया में शतरंज वर्ल्ड कप खेल भारत का प्रतिनिधित्व किया। आपने जापान, स्वीडन, इटली, जमर्नी इन देशों में शतरंज की अंतरास्ट्रीय प्रतियोगिताओ को जीत कर भारत का नाम गोराम्बित किया। भारत के आप शतरंज में 21 वे ग्रेंड मास्टर के रूप में स्थापित है। आपकी पत्नी श्रीमती विजय लक्ष्मी सुब्रमण्यम भारत की पहली महिला ग्रैंड मास्टर है। जो कि अर्जुन अवार्ड से सम्मानित है।

इसके साथ ही टूर्नामेंट में इंटरनेशनल मास्टर मध्य प्रदेश से अनुज श्रीवात्री एवं चंडीगढ़ से इंटरनेशनल मास्टर हिमल गुशेन सहित भारतदेश से अभी तक 150 शतरंज के दिग्गज खिलाड़ियों की हमे एंट्री प्राप्त हुई है। जो कि 200 से अधिक होंने की आशा है। टूर्नामेंट का समापन 12 दिसंबर संध्या 4:00 बजे होगा जिसमें कार्यक्रम मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्रीमान प्रकाश उइके जी दमोह,माननीय जिला न्यायाधीश श्रीमती रजनी प्रकाश जी दमोह,विशिष्ट अतिथि माननीय न्यायाधीश अल्तमश रहमान जी परासिया, माननीय न्यायधीश राजेश नामदेव जी परासिया, माननीय न्यायाधीश प्रीतम शाह जी परासिया के कर कमलों विजेताओं को नगद एक लाख रुपए सहित प्रमाण पत्र व 21 पदक उपहार वितरण किया जाएगा।

पत्रकार हरिओम नेमा