Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

थाना कालीपीठ , जिला राजगढ़ *नातरा एवं झगड़ा प्रथा के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही* *फरियादी से झगड़े की मांग करना नहीं देने पर रहने के मकान मैं एवं मक्का की कड़प में आग लगाकर नुकसान करने वालों पर अपराध दर्ज* नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक दंश के रूप में है जिसके चलते इस कुरीति ने लोगों के नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं किया, फिर भी जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे। वही पुलिस टीम भी अपना काम बखूबी निभा रही है ऐसा ही एक मामला थाना कालीपीठ क्षेत्र अंतर्गत में देखने में आया है जिसमें फरियादी से आरोपियों ने झगड़े के रूप में रुपए मांगे नहीं देने पर फरियादी के रहने का मकान, खटिया, बिस्तर, कपड़े, पानी के पाइप, व अन्य घरेलू सामान मैं आग लगाकर नुकसान किया ।वहीं थाना प्रभारी कालीपीठ, जिला राजगढ़ द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालआरोपी गणों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 09.12.21 को फरियादी हरि सिंह पिता प्रेम सिंह तवर उम्र 30 साल निवासी ग्राम कराडिया ने रिपोर्ट किया की दिनांक 08/12/21 8 बजे की बात है मैं गांव तरफ से आ रहा था कि गंगाराम के बाडिया में रहने की टापरी , मक्का की कड़प, खटिया, बिस्तर, पानी के पाइप, अन्य सामान में आग लगती दिखी मैं चिल्ला चोट किया तो गांव के अन्य लोग भी आ गए आग के सामने उजाले में ग्राम जैसलपुरा थाना राजगढ़ का विष्णु तवर, गोवर्धन तंवर भागते हुए दिखे जिन्हें हमने पकड़ने का प्रयास किया जो भाग गए भागते भागते बोल रहे थे कि अगर हमारा झगड़ा नाथरा का पैसा नहीं दिया तो और गांव में आग लगाकर नुकसान करेंगे । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कालीपीठ द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपी गणों के विरुद्ध थाना कालीपीठ मैं अपराध क्रमांक 367/21 धारा 436, 384, 427, 34 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कालीपीठ निरीक्षक आर.आर. शुक्ला एवं कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल यादव, प्रधान आरक्षक 25 ओम प्रकाश, प्रधान आरक्षक 501 चंद्रभान सिंह व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।