Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चयन शर्मा रिपोर्टर

थाना जीरापुर, जिला राजगढ़ *जीरापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब रुप से शराब बनाकर बेचने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार* जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी खिलचीपुर सुश्री निशा रेड्डी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरापुर उनि मोहरसिहं मण्डेलिया ने पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा चलाये गये अभियान के तहत अवैध शराब सम्बंधी अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने मे बड़ी कार्यवाही की गई थी। दिनांक 16.11.2021 को सउनि मन्नुलाल अहिरवार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धतरावद में गेंदराज सिहं तथा सोनसिहं राजपूत दोनों गेंदराजसिहं के घर के बाहर अवैध शराब बेचने की सूचना पर हमराह आर.234 विक्रमसिहं, आर.542 दुलीचन्द व सेनिक 116 हरिसिहं के रवाना होकर धतरावदा पहुंचा देखा तो व्यक्ति दो सफेद रंग की कैने लेकर बैठे दिखे जिनमें एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा दूसरे ने भी भागने का प्रयास किया तो हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सोनसिहं राजपूत उम्र 38 साल निवासी ग्राम धतरावदा थाना जीरापुर होना बताया जिससे हाथ भट्टी की देशी शराब कुल 60 लीटर, कीमती 6000 रूपये को समक्ष पंचान विधिवत जप्ती पत्रक तैयार कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी का धारा 27 अधिनियम का मेमोरेण्डम लेख किया गया जिसने मेमो में बताया कि वह गेंदराजसिहं के साथ हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाता व बेचता है । आरोपीगणों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपीगणों के विरुध्द अपराध क्रमांक 434/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया था । आरोपी गेंदराजसिहं राजपूत निवासी धतरावदा का घटना दिनांक से ही फरार था एवं गिरफ्तारी से बचने के प्रयास कर रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जीरापुर उनि मोहरसिहं मण्डेलिया द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा निर्देश प्राप्त कर सउनि मन्नुलाल अहिरवार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसने मुखबिरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखते हुए दिनांक 10.12.2021 को आरोपी गेंदराजसिहं राजपूत उम्र 40 साल निवासी धतरावदा को राजगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

नाम आरोपी -1. गेंदराजसिहं राजपूत उम्र 40 साल निवासी धतरावदा नोट- उक्त कार्यवाही में एसएचओ उनि मोहरसिहं मण्डेलिया, सउनि मन्नुलाल अहिरवार, आर.401 जमना प्रसाद, आर.427 देवा मोर्य की विशेष भूमिका रही।