Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के घट्टीया निर्माण पर जनता ने उठाई आवाज

ठेकेदार कर रहा डस्ट से पुलिया निर्माण

सरदारपुर- सरदारपुर के हनुमंत्या पदमपुरा से दसाई वाले रोड का निर्माण कई वर्षों के बाद हो रहा है यह रोड पूर्व में भी अधिकारियों की और ठेकेदारी की मिलीभगत से घटिया बना था जिसके चलते आज तक जनता कई दुर्घटनाओं की शिकार हुई है कारण पूर्व में बनी सड़क पर भी घटिया निर्माण किया गया था लेकिन अधिकारी द्वारा कोई सुध नहीं ली गई थी जिसके चलते हैं अब कई वर्षों बाद फिर आज जब इस सड़क का पुनर्निर्माण किया जा रहा है तो अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार बालू रेत के बदले धूल वाली डस्ट का उपयोग कर रहा है जब जनता की सूचना पर मीडिया कर्मियों द्वारा रोड में बनने वाली नाले पुलिया का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि ठेकेदार द्वारा बिना सरियों के ही नाले का बेसमेंट तैयार किया गया है बेसमेंट में सीमेंट कंक्रीट घट्टीया किस्म का उपयोग किया गया वही जनता का कहना है कि अगर रोड को इसी तरह धूल से बनाया जाएगा तो आगे इस रोड की क्या उम्र होगी वही लोगो का कहना है कि निर्माण कम्पनी ने अधिकारियों की नजर से बचने के लिए अच्छी ओर घटिया किस्म की निर्माण सामग्री के अलग अलग ठिकाने बना रखे है जो कि अगर जांच हो तो सामने आ सकते है।

ठेकेदार के ऊपर विभाग के आशीर्वाद

जब मीडिया कर्मी के द्वारा घटिया बन रहै नाले के बारे प्रधानमंत्री ग्राम  सड़क के अधिकारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा वो डस्ट नही सैंड है अधिकारी से चर्चा के कुछ समय बाद ही घण्टो में पूरा होने वाला नाला ठेकेदार ने बड़ी ही तीव्रता से पूरा कर दिया जो ठेकेदार के ऊपर विभाग की कृपा को दर्शाता है।

बामनखेड़ी से बोला रोड में भी उच्च अधिकारियों ने लगाई थी फटकार

उक्त निर्माण कम्पनी के द्वारा कुछ समय पहले ही बामनखेड़ी से बोला रॉड बनाया गया था जिस पर विभाग के उच्च अधिकारियों ने जांच के दौरन काफी फटकार लगाई थी फिर भी निर्माण कम्पनी इस रोड में अपनी आदतों से बाज नही आ रही है । राहुल राठोड़ की रिपोर्ट