अभिषेक शर्मा रिपोर्टर


थाना ब्यावरा सिटी पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर
आरोपी को हिरासत में लेकर एक oppo कंपनी का मोबाइल कीमती 25,000 रूपए का किया जप्त
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में जिले में चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
दिनांक 30.11.2021 को फरियादी रामबाबू मीणा निवासी सुठालिया रोड ब्यावरा की क्लीनिक से उसका oppo कंपनी का मोबाइल कीमती 25,000 का किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ब्यावरा सिटी पुलिस ने अपराध क्रमांक 714/21 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर द्वारा चोर की पतारसी हेतु एक टीम गठित की गई । सायबर सेल एक्सपर्ट की मदद से सघन पतारसी के दौरान दिनांक 10.12.2021 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बस स्टैंड ब्यावरा पर मोबाइल बेचने की फिराक में खड़ा है, सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम भेजी गयी, पुलिस द्वारा संदेही से पूछताछ करने पर कोई सही जबाब नहीं देने पर शंका जाहिर हुई बाद सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी गिर्राज सिंह निवासी ब्यावरा द्वारा मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। बाद आरोपी से चोरी किया हुआ मोबाइल oppo कंपनी का कीमती 25,000 रुपए का जप्त किया गया है।
नोट – उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यावरा निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, प्रआर. 181 देवेन्द्र सिंह मीना, आर. 190 विक्रम धाकड़, आर. 454 रामदीन, सायबर सेल राजगढ से उनि. विनोद मीणा, आरक्षक शशांक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है