इऱफान अन्सारी

गायक सोनू निगम ने किये श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन
उज्जैन 11 दिसम्बर 2021। सुविख्यात पार्श्व गायक सोनू निगम ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन व जलाभिषेंक किया। पूजन-अर्चन पं.श्री राघव शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड द्वारा निगम का सम्मान किया गया।
चर्चा के दौरान प्रशासक गड़ेंष धाकड ने सोनू निगम को मंदिर में प्रचलित निर्माण कार्यों के विषय में जानकारी दी गयी। गड़ेंष धाकड द्वारा मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित प्रकल्पों अन्नक्षेत्र, धर्मशाला, चिकित्सालय, गौशाला आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
मंदिर में चल रहें कार्यों व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी से प्रभावित होकर निगम द्वारा मंदिर प्रबंध समिति से निर्माण कार्यो के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया ताकि वे दान राशि देकर निर्माण कार्यों में अपना सहयोग प्रदान कर सकें।
इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, अनुराग चौबे, राजेन्द्र सिंह सिसोंदिया आदि उपस्थित थे।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा