Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सनसनीखेज अंधे कत्ल का हुआ खुलासा एक आरोपी को किया गिफ्तार
मेहगांव मेहगांव अंधे कत्ल का खुलासा श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शेलेन्द्र सिंह चौहान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन मे एवं श्री मान अनुविभगीय महोदय श्री आर . के . एस . राठौर के मार्गदर्शन में थाना मेहगांव के अपराध क्रमांक 461/21 धारा 302,201 ताहि . का मेहगांव पुलिस द्वारा अंधे कत्ल के आरोपी को गिफ्तार कर खुलासा किया गया । दिनांक 30/11/21 की सुबह ग्वालियर रोड नारोलिया के मकान के पास शोल्डर के नीचे ढलान पर म्रतक संतोष पुत्र सुमेर चंद्र नि . मेहगांव का शव मिला । म्रतक की एक चप्पल शव के पास तथा दूसरी चप्पल म्रतक की सफेद रंग की अल्टो कार जो म्रतक के शव से करीब 03 किलोमीटर दूर क्रषि उपज मंडी के प्रागंण मे खडी मिली थी । प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य मिटाने का पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना मेहगांव मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दौराने विवेचना म्रतक के परिजनो द्वारा म्रतक की बताई गई दिनचर्या का अवलोकन कर मृतक के दोस्तो एवं जानने वालो से पूछताछ कर उनके मोबाईल सीडीआर एवं सीसीटीवी कैमरो फुटेज का एनालाईज किया किया । मेहगांव पुलिस अपने लगातार अथक प्रयासों द्वारा मृतक संतोष की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी को ज्ञात करने में सफल रही । मेहगांव पुलिस द्वारा हत्या करने वाले आरोपी रिंकु उर्फ हरिमोहन शिवहरे पुत्र सीताराम शिवहरे को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा मे बताया कि म्रतक आरोपी का दोस्त है और मृतक ने आरोपी की पत्नी के संबंध मे अपशब्द अश्लील शब्द कहे जिससे आरोपी के अहं को ठेस पहुंची और रिंकु शिवहरे ने मन में ठान लिया कि आज किसी भी हालत मे संतोष को खत्म करना है पहले जुआ खेलने के बहाने संतोष को बुलाने का प्रयास किया परन्तु इसमे सफल न होने पर साथ पीने के बहाने बुलाया । दोनो ने कार में बंद पडे पेट्रोल पंप के सामने शराब पी । शराब पीने के बाद कहा कि भिण्ड आते समय रास्ते मे क्याp बोल रहा था वो बात एक बार फिर से रिपीट करो इस पर स्रतक संतोष हंसने लगा कुछ नहीं बोला फिर आरोपी ने पुनः कहा कि एक बार बोल कर बता तो संतोष ने उस बात को दोहराया उसी समय आरोपी ने दाहिने हाथ से संतोष का गला गबा दिया एक हाथ से बाई जेब मे रखे रस्सी के टुकड़े को निकाल कर संतोष की गर्दन पर कस दिया और दोनो हाथो से दबाते हुए उसका मुंह अपनी गोद मे रख कर तब तक दबाए रखा जब तक संतोष की मृत्यु नहीं हो गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतक का मोबाईल अपने पास रख लिया । पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक के मोबाइल के साथ छेडछाड की म्रतक के शव को ग्वालियर रोड पर फेंक दिया । अंधे कत्ल को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक डी.बी.एस तोमर थाना प्रभारी मेहगांव , उपनिरीक्षक परशुराम अहिरवार , उपनिरीक्षक अरविंद सिकरवार , उपनिरीक्षक आरती राठौर , प्रधान आरक्षक प्रदीप पचौरी , आरक्षक प्रदीप , आरक्षक पदम की रही एवं सायबर सेल भिण्ड प्रभारी उपनिरीक्षक शिव प्रताप राजावत , आरक्षक आनंद , आरक्षक महेश की उल्लेखनीय भूमिका रही

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754