Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंधाना रोड स्थित आबना नदी के पुल पर रेलिंग से अनियंत्रित होकर टकराई बाइक युवक की सर फटने से मौके पर हुई मौत।

पंधाना रोड स्थित आबना नदी के पुल पर रेलिंग से अनियंत्रित होकर टकराई बाइक युवक की सर फटने से मौके पर हुई मौत।

आज मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है, खंडवा के पंधाना रोड पर स्थित आबना नदी के पुल पर गाड़ी अनियंत्रित हो जाने से रेलिंग से टकराकर युवक की सर फटने से मौके पर ही मौत हो गई।।। वहां काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई , डीएसपी संतोष कॉल द्वारा बताया गया बताया जा रहा है कि, उमेश/उमाशंकर मालाकार निवासी गणेश तलाई नाम का व्यक्ति सुबह सुबह अपनी ड्यूटी करके खंडवा वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान आबना नदी के पुल पर बनी रेलिंग से वह जा टकराया जिसके कारण उसके सिर पर इतनी गहरी चोट लगी कि मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।।।

घटना की जानकारी पुलिस की टीम को लगते ही ट्रैफिक डीएसपी संतोष कॉल मौके पर पहुंचे सहित डायल की टीम मौके पर पहुंची । थाने की टीम मौके पर पहुंची। युवक के मृत शरीर को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, वहीं इस घटना को लेकर सुबह सुबह गणेश तलाई क्षेत्र में जहां का वह युवक रहने वाला बताया जा रहा है,मातम का माहौल है । अगर यह व्यक्ति हेलमेट पहना होता तो शायद इसकी जान बच सकती थी।
इसलिए हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने का प्रयास करें, मोबाइल फोन पर बात करते-करते गाड़ी ना चलाएं एवं शराब पीकर या नशा करके गाड़ी बिल्कुल भी ना चलाएं।यह प्रमुख कारण है जिसके चलते बहुत ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं।। इस हादसे को लेकर युवक का पूरा परिवार सदमे में है और काफी गम का माहौल छाया हुआ है।।

*शेख़ आसिफ़ खंडवा*