Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भगवान देवनारायण मंदिर प्रांगण में सीडीएस विपिन रावत एवं उनके साथियों की आत्मा शांति प्रार्थना आयोजित

15 दिसंबर 2021, मकसूदन पुरा,सवाई माधोपुर स्थित भगवान देवनारायण के मंदिर के प्रांगण में मंदिर ट्रस्ट द्वारा सांस्कृतिक एवं धार्मिक सात दिवसीय भव्य कार्यक्रम के समापन समारोह मैं 5 से 6000 महिलाएं/ बच्चे एवं नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
समापन समारोह के दौरान गुर्जर संस्कृति का प्रतीक रसिया गान प्रमुख संगठनों द्वारा रखा गया एवं युवाओं के लिए भारत और लंका विशेष कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जी गुर्जर विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों का सत्कार माला एवं साफा पहनाकर किया गया। कार्यक्रम मैं और कार्यक्रमों के मुकाबले इस बार महिलाओं की संख्या बहुत सराहनीय रही।
कर्नल गुर्जर के आग्रह पर कई हजारों की संख्या में पधारे महिला बच्चे एवं पुरुषों ने दोनों हाथ ऊपर करते हुए हाल ही में हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी टीम की आत्मा की शांति के लिए भगवान देवनारायण से दोनों हाथ ऊपर करते हुए प्रार्थना अर्चना की गई । अपने उद्बोधन के दौरान मकसूदन पुरा को गुर्जर समाज में बदलाव की अग्रिम एवं कर्मभूमि को नमन करते हुए पधारे सब महिला बच्चे एवं नागरिकों का आभार जताते हुए समाज को एकजुट करने की जरूरत एवं आने वाले समय में गुर्जर समाज की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए बच्चियों को शिक्षित करने की जरूरत पर जोर दिया।
जम्मू कश्मीर में उग्रवाद की लड़ाई के खिलाफ़ गुर्जर समुदाय द्वारा सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिए गए सहयोग के लिए कश्मीर के गुर्जर भाइयों का आभार जताया एवं मौजूद नागरिकों ने ताली बजाकर हजारों कोस दूर बैठे समाज के भाइयों का अभिनंदन किया। राजस्थान सरकार से जोधपुरिया देव धाम – निवाई सड़क को फोरलेन उपग्रडेशन एवं अजमेर स्तिथ नाग पहाड़ को स्वरक्षित इलाका घोषित करना, एवं विश्व प्रसिद्ध जोधपुरिया देव धाम एवम सवाई माधोपुर के इलाके में एक-एक यूनिवर्सिटी खोलने की मांग रखते हुए भरोसा जताया की प्रदेश की सरकार जल्दी से नागरिकों के हित के फैसले लेगी।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से श्रद्धालुओं के साथ श्री ओम प्रकाश गुर्जर श्रीदेवी शंकर गुर्जर श्री पवन गुर्जर श्री हरगोविंद गुर्जर श्री सूरमा पहलवान श्री बलवीर जी एडवोकेट श्री मुरारी लाल जी गुर्जर श्री कैलाश जी गुर्जर श्री देवराज जी गुर्जर समेत कई हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।