केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया कल दंदरौआ धाम आयेगें डॉक्टर हनुमान के दर्शन करेंगे और महामंडलेश्वर रामदास महाराज जी से आशीर्वाद लेंगे

मेहगांव- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री मन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत भिंड जिले के विधानसभा क्षेत्र मेंहगांव के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री दंदरौआ में 17 दिसंबर को आएंगे lश्रीमंत सिंधिया अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्वालियर कार द्वारा भिंड जिले की सीमा मालनपुर गोहद चौराहा मेहगांव होते हुए दंदरौआ धाम पहुंचेंगे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके भव्य स्वागत की तैयारियां प्रारंभ की गई है l श्रीमंत सिंधिया मालनपुर में निजी पेट्रोल पंप का उद्घाटन करेंगे तदुपरांत श्रीमंत सिंधिया दंदरौआ धाम पहुंच कर दंदरौआ हनुमान के दर्शन कर मन्दिर के महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे |सिंधिया समर्थक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की तैयारियां कर ली हैं | ग्राम पंचायत कन्हारी के सरपंच अनिल राजौरिया अपने एक सैकड़ा साथियों के साथ श्रीमन्त सिंधिया का ढोल नगाड़ों बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत करेंगे, इसके लिए दंदरौआ धाम परिसर में एक भव्य स्वागत मंच तैयार किया है |श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया डॉक्टर हनुमान जी महाराज के दर्शन करने के उपरांत ग्वालियर शहर में निजी कार्यक्रमों में सामिल होगें
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब