अवनीश शर्मा रिपोर्टर
आज मलेरिया टीम द्वारा वाटरवर्क्स एरिया में जाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की







फूप भिण्ड आज दिनांक को जिला मलेरिया टीम वार्ड नं 3 वाटरवर्क्स में जाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए एन्टी लार्वा का सर्वे कार्य जिला मलेरिया अधिकारी डॉ डी के शर्मा व उनकी मलेरिया टीम के नेतृत्व में घर घर जाकर लार्वा का सर्वे कार्य किया गया। जिस घर मे लार्वा पाया गया उसी जगह टीम द्वारा तुरन्त ही विनिस्टीकरन की कार्यवाही की गई और लोगो को जागरूक किया गया कि अपने अपने घरों के आसपास पानी को एकत्रित न होने दे और घरो में रखे ड्रम व टंकी में ज्यादा दिनों तक पानी को भरा न छोड़े और समय समय पर टंकी व ड्रम की साफ सफाई करते रहे जिससे लार्वा को पनपने से पहले ही नष्ट किया जा सके।मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ डी के शर्मा व उनकी मलेरिया टीम के कर्मचारी उदयवीर सिंह , रामप्रकाश गोयल, नीरज त्यागी,रघुराज बघेल के द्वारा कार्यवाही की गई।
न्यूज़ 24*7 फूप
अवनीश शर्मा
मो 9826311688

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है