बुद्धनाथ चौहान रिपोर्टर



योग से शुरू हुआ मतदाता जागरूकता अभियान
कन्हरगांव – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव में शनिवार की सुबह मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत योग के साथ शुरू हुई सर्वप्रथम संस्था के प्रभारी प्राचार्य संतोष माटे द्वारा मां सरस्वती के पूजन अर्चन कर मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई इस दौरान उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को पंचायत निर्वाचन की जानकारी प्रदान की एवं लोकतंत्र की महत्ता बताते हुए सभी से मतदान में भाग लेने हेतु अपील की । कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिदिन नई-नई गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान संस्था में चलाया जा रहा है जिसमें शनिवार की सुबह संस्था में योग शिक्षिका किरण शर्मा एवं छिंदवाड़ा विकासखंड योग प्रभारी ममता पटले द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के पूर्व योग के माध्यम से विभिन्न आसन, प्राणायाम ,प्रार्थना से एकाग्र चित्त किया गया । तत्पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों ने निर्वाचन के सुचारू संचालन में मतदाता की भूमिका हेतु मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को निर्वाचन में सक्रिय भाग लेने हेतु एवं चुनाव में प्राथमिकता से मतदान करने हेतु नारों को गुंजायमान किया । कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्याम किशोर बघेल, धनराज चौहान ,सीमा वर्मा, मीना चौरसिया ,आशा सातफले बलदेव पवार, प्रकाश चरपे आशुतोष भार्गव सहित शिक्षक गण उपस्थित रहे।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा