इरफान अन्सारी/9425096974

उज्जैन निरस्त नहीं स्थगित हुआ मुशायरा, दो दिन बाद होगा
कार्तिक मेले में 19 दिसंबर को होने वाले अखिल भारतीय मुशायरा निरस्त कर दिये जाने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सैयद मकसूद अली एडवोकेट के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मंडल ने निगमायुक्त से चर्चा कर ज्ञापन दिया।
उज्जैन संभाग अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सैयद मकसूद अली ने बताया कि 19 दिसंबर को अखिल भारतीय मुशायरा होने वाला था। जिसमें शायरों को आमंत्रित कर लिया था, नगर निगम ने पोस्टर भी छाप लिये थे, शायरों ने उज्जैन आने के लिए रिजर्वेशन भी करवा लिये थे, लेकिन ऐन मौके पर नगर निगम द्वारा तुगलकी आदेश जारी कर दिया गया कि 19 दिसंबर को होने वाला मुशायरा निरस्त कर दिया गया है जिसके विरोध में एक प्रतिनिधि मंडल ने निगमायुक्त से भेंट की। चर्चा उपरांत नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता ने आश्वासन दिया कि मुशायरा निरस्त नहीं स्थगित किया है, 2 दिन बाद मुशायरा होगा। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व विपक्ष के नेता रवि राय, सैयद नूर मोहम्मद, नासिर बेलिम, पत्रकार अकीब कुरैशी, यश पटेल, मुश्ताक हुसैन, असलम खान आदि मौजूद थे।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी