इरफान अन्सारी उज्जैन
भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेकर भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है – माखनसिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ इंदौर रोड स्थित तपोभूमि में हुआ। जिलाकार्यसमिति व प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यसमिति की बैठक में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालुहेड़ा, पप्रदेश प्रवक्ता श्री सनवर पटेल , पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, तनवीर अहमद मंचासीन रहे । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जोशी ने अपने कार्यकाल का वृत्त रखा ।
सह मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार कार्यसमिति की बैठक के पश्चात प्रशिक्षण वर्ग के अलग-अलग सत्रों में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रमुख वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
वर्ग के प्रथम सत्र के वक्ता माखनसिंह चौहान ने हमारा विचार परिवार विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण वर्गों का होना एक निरंतर प्रक्रिया है। वास्तव में प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी के अभिन्ना अंग है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेकर भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा में योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। 1925 में हेडगेवार जी ने हिन्दु समाज को संगठित करने के लिए संघ की स्थापना की थी। 1949 मे अखिल भारतीय विघार्थी परिषद का गठन हुआ । आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई नेता परिषद से ही निकले है। 1951 मे जनसंघ की स्थापना हुई , 1952 मे वनवासी कल्याण परिषद की स्थापना की गई वनवासियों के बीच सबसे बड़ा संगठन है तथा 1964 मे विश्व हिन्दु परिषद का गठन हुआ इसके पूर्व 1955 भारतीय मजदूरसंघ और 1980 मे किसानसंघ स्थापना की गई थी। स्वदेशी जागरण मंच 1990 मे बना तथा 1980 मे जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी अस्तित्व मे आई थी। ऐसे कई वैचारिक संगठन समाज में कार्य कर रहे है। आज यह दुनिया की सबसे बडी पार्टी है । भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्ता राजनीति ही नहीं बल्कि सामाजिक भूमिका का निर्वहन भी पूरी निष्ठा से करते हैं।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ