Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बालाप्रसाद साहू रिपोर्टर


सतना आरटीओ संजय श्रीवास्तव के कारनामें की खुली पोल

आखिर बिना इन्श्योरन्स के किस नियम तहत दौड़ रहे है स्टील ट्रेडर्स ट्रक

तो क्या और भी कई ट्रक संचालकों के ट्रक चल रहे हैं बिना इन्श्योंरेन्स?

सतना। जिले की आम जनता के साथ सतना आरटीओ संजय श्रीवास्तव लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। उनकी कार्रवाई सिर्फ और सिर्फ दिखावे तक सीमित रहे गई है। शहर में कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमें सतना आरटीओ विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। विगत कई वर्षो से सेंटिग के दम पर सतना में जमें संजय श्रीवास्तव द्वारा शहर व्यवसाईयों से लगातार वसूली किये जाने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार आरटीओ संजय श्रीवास्तव कई प्राइवेट दलाल पाल रखें जिनके माध्यम से लगातार शहर सहित पूरे जिले में वसूली की जाती है। इतना ही नहीं मझगवां चेक पोस्ट में भी अपने पुराने कर्मचारी द्वारा लगातार वसूली की जा रही है।

जब इन्श्योंरेन्स नहीं था तो किसके अनुमति से फर्राटे भर रहे हैं स्टील ट्रेडर्स के ट्रक

सवाल यह उठता है कि अगर इन्श्योंरेन्स की अवधि खत्म हो चुकी थी तो आखिर फिर क्यों रोड में दौड़ रहा था। स्टील ट्रेडर्स का ट्रक, जबकि ट्रक क्र.एमपी 19 एच.ए.७०81 एमपी ट्रान्सपोर्ट की बेवसाइट में इन्श्योरेन्स में अवधि 31.10.2020 से 30.10.2021 तक थी जो बेवसाईट में शो कर रहा है। यह मामला एक्सीडेन्ट के बाद सामने आया है। अगर जांच की जाये तो सैकड़ों ऐसी गाडिय़ा शहर में दौड़ रहीं है। जिनके क्या इन्श्योंरेन्स व फिटनेस हैं या फिर भगवान भरोसे चल रहे हैं। ऐसे में वाईक सबार दोनों मृतकों को ट्रक मालिक द्वारा क्लेम मिलना चाहिए।

ट्रक व्यवसाई पर होनी चाहिए एफआईआर

नियमों के तहत अगर भार वाहक वाहन में अगर इन्श्योरेन्स नहीं है तो ऐसी स्थिति में स्टील ट्रेडर्स के उपर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बढ़ेरा मोड़ के पास देखते ही देखते ट्रक क्रमांक एमपी 19 एच.ए.७०81 ने बाईक सवार दो लोगो काफी बेरहमी से टक्कर मारी और इसके बाद दोनों बाईक सबार ट्रक में फंसकर एक किलोमीटर तक घसीटते रहे, आम जनता के चिल्लाने के बाद ट्रक चालक ने ट्रक रोंका। जब तक विजय केवट जमोड़ी ग्राम का निवासी की मृत्यु हो चुकी थी और इसके बाद दूसरे बाईक सबार ने भी दम तोड़ दिया। और ट्रक चालक फरार हो गया। ऐसे में ट्रक चालक की घोर लापरवाही सामने आई है।
मैहर से बाला प्रसाद साहू की रिपोर्ट