
नागाजी पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा नगर मंडल पोरसा ने मंदिरो पर जाकर महंतों का किया सम्मान
पोरसा // आज नागाजी पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता वा कार्यकर्ताओं के द्वारा पोरसा के नागाजी मंदिर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत राम लखन दास जी महाराज एवं केला देवी मंदिर गिरर्राज जी मंदिर राम जानकी मंदिर राधा कृष्ण मंदिर बंसी वाला मंदिर पर पहुंचकर महंतो एवं संतों का सम्मान शॉल श्रीफल पहनाकर किया मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कहा की श्री नागाजी गोविंद दास महाराज जी का जन्म ग्राम मटियापुरा में हुआ जंगल में गाय चराते समय उनके सामने एक गाय की मृत्यु हो गई और वह बहुत चिंतित हो गए गाय को पकड़ कर बैठ गए और कहा यदि गाय जिंदा नहीं हुई तो मैं भी अपने प्राण दे दूंगा उनके बाल हट के आगे भगवान को भी झुकना पड़ा और भगवान ने गाय को जिंदा कर दिया बचपन में उनका नाम गोविंद था गाय के जिंदा होते ही गोविंद की मन में वैराग्य की सुध गई और वह अयोध्या चले गए वहां तुलसीदास जी के शिष्य बने और वही से उनका नाम नागाजी गोविंद दास महाराज पड़ गया नागाजी महाराज को गायों से अधिक प्रेम था पोरसा में नागाजी तालाब का निर्माण संवत 1475 में नागाजी महाराज के द्वारा किया गया इस तालाब के पवित्र जल से कई बार मालपुए भी शिका करते थे इस पूरे क्षेत्र में नागाजी महाराज की कृपा से सभी लोग फल फूल रहे हैं क्षेत्र की जनता पर नागाजी महाराज का आशीर्वाद सदैव बना रहा है
कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता अरुण गुप्ता हरिशंकर गुप्ता संदीप उपाध्याय जसराम गुप्ता अशोक पार्षद नत्तीलाल राठौर अशोक गुप्ता राजेश वर्मा पवन शर्मा सौरभ तोमर रमाकांत शर्मा अंकित तोमर अर्पित वर्मा तेजवीर सिकरवार धर्मेंद्र सिकरवार मनमोहन सिंह रमन सिंह बापू तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मुरैना से ब्यूरो चीफ कौशलेंद्र तोमर

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।