मेहगांव मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती
मेहगांव-भारतीय जनता पार्टी मेहगांव मंडल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान हुये कार्यक्रम में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तथा भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल जी स्पष्टवादी राजनीति के प्रखर चेहरे थे। उनके जैसा नेता इस देश को कभी नही मिल सकता। वहीं भाजपा कार्यकर्ता अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हर बूथ को मजबूत कर वहां सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक भारद्वाज कल्लू परमार गजेंद्र भदोरिया देव चौधरी कालीचरण अशोक राठौर विष्णु पुरोहित अन्नाम सिंह रामविलास राठौर गुड्डी निगम केशव राठौर सुभाष शर्मा सुमन श्रीवास पुष्पा श्रीवास जावित्री सुधा राठोर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान