जीवन में सच्ची मित्रता की मिसाल कृष्ण और सुदामा की दोस्ती है: पंडित सुधीर शास्त्री

नारायण नगर मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा के सप्तम दिवस प. सुधीर जी शास्त्री ने बताया कि बताया भगवान श्री कृष्ण के 16108 विवाह हुए और सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए बताया दोस्ती अगर सच्ची हो तो अमीरी गरीबी नहीं देखी जाती बल्कि दोस्ती निभाई जाती है व्यास जी ने बताया कि एक प्रणाम कई परिणाम बदल सकता है! व्यास जी ने बताया कि व्यक्ति ने जीवन में इतना संघर्ष के लेना चाहिए की अपने बच्चो को आत्मविश्वास बड़ाने के लिए किसी दूसरे का उदहारण नही देना पढ़े । आज भागवत कथा में खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी एवं कई गणमान्य नागरिक कथा श्रवण हेतु उपस्थित हुए और भागवत महा पुराण और व्यास जी का पूजन किया एवं सुदामा श्रीकृष्ण जी का पूजन मुख्य यजमान ज्योति विजय पाराशर और सह यजमान सुधा संतोष भावसार ने किया! समिति ने बताया कि रविवार को हवन के साथ भंडारा होगा!
शेख़ आसिफ़ खंडवा

More Stories
गीता” अद्भुत और पवित्र ग्रंथ है, जीवन की सारी जिज्ञासाओं का समाधान “गीता” में है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लखनऊ, ‘जीओ गीता परिवार’ के तत्वावधान में आगामी 23 नवंबर को राजधानी लखनऊ में ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती