भगवान श्री कृष्ण ने काली दह में काली नाग का उद्धार किया

मेहगांव-,मेहगांव नगर के पीपल वाली काली माता मंदिर मौ रोड़ पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन की कथा में कालीदह की लीला एवं गिरिराज धरण की लीला का बड़ा ही सुंदर प्रसंग सुनाया पूज्य व्यास जी श्री पंडित सतीश कौशिक जी महाराज ने कथा का रसपान भक्तों को कराया काली दह की लीला का वर्णन करते हुए एक बहुत ही सुंदर भजन उनके द्वारा सुनाया गया सारे पंडाल में बैठे श्रोता भजन में झूम उठे कार्यक्रम का आयोजन श्री 108 नरेशनंद महाराज जी के द्वारा कराया जा रहा है आज की कथा में श्रवण करने के लिए पधारे श्री श्री 1008 टीकरी धाम के महंत परम श्रद्धेय कमल दास जी महाराज का आज सभी भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ कार्यक्रम के आयोजक महाराज नरेशानंद गिरी जी महाराज के द्वारा महाराज श्री का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर महाराज श्री ने कहा इस प्रकार के आयोजन हमारे क्षेत्र में होने से धर्म और ज्ञान की प्राप्ति होती हैं इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन माताएं बहने उपस्थित रहे कार्यक्रम में युवा समाजसेवी मनीष शिवहरे के द्वारा भागवत कथा में सेवा की जा रही है
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान