Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिले को आत्मनिर्भर बनाएं: वीरेन्द्र सिंह
प्रांतीय जिला समिति सम्मेलन शिवपुरी में आयोजित
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय जिला समिति सम्मेलन सरस्वती विद्या पीठ शिवपुरी में आयोजित किया गया।
एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांतीय सचिव श्रीमान वीरेंद्र सिंह जी सेंगर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है प्रत्येक जिले को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने हेतु प्रयास करना। प्रति माह जिला समिति की कोर ग्रुप बैठक आयोजित करना, विद्यालय का प्रवास करना, जिले में न्यूनतम एक विद्यालय (आत्मनिर्भर) बनाएं। इसमें हम सबकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
स्वाधीनता के अमृत महोत्सव पर हम सबको मिलकर यह संकल्प लेना होगा। जिससे हमारा जिला,विद्यालय स्वावलंबी बने,आदर्श बने।
प्रांत प्रमुख श्रीमान ओमप्रकाश जी जांगलवा ने आर्थिक नीति,कार्यविस्तार, संसाधन वृद्धि, कौशल विकास, मूल्यांकन,स्वदेशी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विद्या दान, आचार्य प्रशिक्षण आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी एवं चर्चा हुई।
सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा के राष्ट्रीय सह संयोजक श्रीमान शशिकांत जी फड़के का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रांतीय सह सचिव श्रीमती रेखा भदौरिया दीदी विभाग प्रमुख श्रीमान रघुराज सिंह जी चौहान, श्रीमान गोपाल जी सोनी सरस्वती विद्या पीठ शिवपुरी के प्रबन्धक श्रीमान पवन जी शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिवपुरी-ग्वालियर विभाग प्रमुख द्व ने किया।स्वागत स्थानीय जिला समिति द्वारा किया गया।
सम्मेलन में जिला ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर,श्योपुर जिले की जिला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।