Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डबरा में एक मंच पर आए सभी धर्म गुरु सेंट पीटर्स स्कूल सिमरिया टेकरी पर हुआ सभी धर्म गुरुओं का सम्मान धर्म गुरुओं ने दिया मानवता का संदेश जन कल्याण के लिए दिए संदेश।

डबरा के सिमरिया टेकरी पर स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में रखे गए सभी धर्म गुरुओं के सम्मान में उपस्थित धर्मगुरुओं ने कहा कि सभी धर्म ईश्वर तक पहुँचने का रास्ता तो है लेकिन मंजिल नही हर मसीह ने मनुष्य को मनुष्य से जोडऩे और भाईचारा एवं एकता का संदेश दिया है सभी धर्म ईश्वर तक पहुँचने का रास्ता तो है लेकिन मंजिल नही है यह बात सेंट पीटर्स स्कूल में आयोजित सर्वधर्म सभा में धर्मगुरुओं ने कही है। हर मसीह ने चाहे वे किसी भी धर्म के हो उन सभी ने मनुष्य को मुनष्य से जोडऩे और भाईचारा के साथ एकता का संदेश दिया है। हमें इन मसीहों के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। मंच पर एक साथ धर्मगुरुओं का एकत्रित होना भी जनता के बीच एकता और भाईचारा का संदेश पहुंचाता है। यह बात स्कूल के प्रीसिंपल (फादर)जोसेफ चकालकल ने शनिवार को सेंट पीटर्स स्कूल में आयोजित सर्वधर्म सभा में कही है।
वही पर इसी क्रम में टेकनपुर गुरुद्वारा के ज्ञानी राजविंदर सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण बीमारी सचेत करने के लिए आई है। प्रकृति को दूषित करने के साथ गंदगी फैलाई जिसका प्रमाण हमें प्राकृतिक आपदा में देखने को मिलता है। धरती पर जब भी आत्याचार, दुराचार बढ़ा है तब ऐसे मसीहों का जन्म होता है। हिन्दू धर्म गुरु नरेन्द्र दुबे शास्त्री ने कहा कि सामाजिक बुराईयों का अंत होना चाहिए हम सभी धर्म से जुड़े है। इन सभी मसीहों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया है। भंते धमप्रिय ने कहा कि किसी भी धर्म के मसीह उन सभी ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया है। टेकनपुर चर्च के लूर्दनादन ने भी कहा कि हम सभी को उन मसीहों के जीवन से प्रेरण लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन फादर आकाश और प्रभा खुजुर ने किया है।