इरफान अंसारी रिपोर्टर
पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में किया गया एक दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम
उज्जैन शहर के समस्त अधिकारी/ऊर्जा डेस्क प्रभारियों को महिलाओं/बच्चों पर होने वाली हिंसा की रोकथाम व साइबर क्राइम के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन मे वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती प्रीति गायकवाड नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल , एनजीओ प्रभारी श्रीमती अंजना शुक्ला* एवं वन स्टॉप सेंटर प्रभारी श्रीमती आभा शर्मा एवम् सभी अधिकारीगण के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शहर/देहात थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारीगण, ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क प्रभारीगण प्रशिक्षणार्थी के रूप में सम्मिलित रहे।
उक्त प्रशिक्षण के दौरान समस्त अधिकारी कर्मचारियों को महिलाओं व बच्चों पर होने वाली हिंसा की रोकथाम व साइबर क्राइम के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसमें महिलाओं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों के अनुसंधान, अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, महिला हेल्प डेस्क के कार्य एवं दायित्व, एवं उनसे संबंधित एस.ओ.पी रेफरल, फॉर्म टेंप्लेट आदि व घटना के भौतिक साक्ष्य संकलन एवं पैकेजिंग के संबंध में भी जानकारियां दी गई।
साथ ही बच्चों व महिलाओं पर हिंसा का मानसिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है, क्या दुष्परिणाम प्राप्त होते हैं ? दुष्परिणामों से पूर्व ही कैसे बचाव किया जा सकता है। इस संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उज्जैन से9425096974
इरफान अन्सारी की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है