Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

अजाक के समन्वय से कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज
पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में समाज के कमजोर वर्गों की संवेदनशीलता बढ़ाने संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
कमजोर वर्ग एवं महिलाओं पर होने वाले अपराधों को कम करने एवं उनके त्वरित निराकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में सभी विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येंद्र कुमार शुक्ल द्वारा समाज के कमजोर वर्गों पर होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने एवं हो रहे अपराधों को संवेदनशीलता से सुनकर एवं उसका निराकरण करने हेतु थाना अजाक के समन्वय से कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 27/12/21 को आरंभ किया गया।
सेमिनार में अधिकारीगण एवं शहरी/देहात थाने के विवेचना अधिकारी मौजूद रहे, पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में सभी विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिला वर्ग पर हो रहे अपराधों की रोकथाम एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु निम्नलिखत विषय पर दिशा निर्देश दिए गए।

Sc/St वर्ग के लोगों पर घटित हो रहे अपराधों के घटनास्थल विश्लेषण के संबंध में वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती प्रीति गायकवाड द्वारा निर्देश दिए गए।
अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के पीड़ित लोगों के राहत प्रकरण एवं यात्रा भत्ता के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश आदिम जाति एवं कल्याण विभाग अधिकारी सुश्री प्रीति जैन द्वारा दिए गए।
सभी अधिकारियों /कर्मचारियों को महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा एवं महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर चर्चा कर एवं समाज इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए अपनी भूमिका दे सकता है, के सम्बंध में दिशा निर्देश महिला एवं बाल विकास अधिकारी सिद्दीकी द्वारा दिए गए।
SC/ST से संबंधित प्रकरणों की विवेचना SOP के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश कार्यालय पुलिस अधीक्षक अजाक निरीक्षक के.एस. गहलोत द्वारा दिए गए।
➖ अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों से संबंधित विवेचना में साइबर सेल की क्या भूमिका रहेगी एवं साइबर सेल द्वारा क्या-क्या सावधानियां बरती जाएगी , के संबंध में उचित दिशा निर्देश साइबर सेल प्रभारी
प्रतीक यादव द्वारा दिए गए ।
अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग पर घटित अपराधों की रोकथाम के संबंध में एवं उनके संशोधन की जानकारी डी.पी.ओ महोदय जिला उज्जैन द्वारा दी गई।