Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपीयों को किया गिरफ्तार* *पत्नि ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने का प्रयास कर पति को फेंक दिया कुँए मे* जिले में गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए तत्पर पुलिस टीम द्वारा लगातार धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है, पुलिस कप्तान राजगढ श्री प्रदीप शर्मा (भापुसे) के विशेष निर्देशों एवं कुशल मार्गदर्शन के फलस्वरूप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन में जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई अंधे कत्ल की एक घटना का खुलासा करने में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दिनांक 24.12.21 को ग्राम लखोनी में मृतक श्री किसन दांगी की कुँए में मृत पड़े होने की सूचना थाना माचलपुर पर प्राप्त हुई, सूचना पर थाना से फ़ोर्स मौके पर रवाना होकर घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण FSL टीम राजगढ़ , फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट , डॉग स्क्वाड की मदद से जांच की गई। मर्ग जांच से मामला हत्या का पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 373/21 धारा 302 ,201 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध विवेचना में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मुखबिर मामूर किए गए। पुलिस स्टाफ द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई विवेचना के दौरान साक्षियों द्वारा मृतक कि पत्नी पर संदेह जाहिर किया जिस पर मृतक की पत्नि से पूछताछ करने पर घटना को छिपाने की कोशिश करने लगी पर चालाकी ज्यादा देर तक छिपा नहीं पायी और पुछताछ में घटना को अपने प्रेमी होकम सोनगरा निवासी लखोनी के साथ अंजाम देना स्वीकार किया मृतक की पत्नि संतोषबाई दांगी के अपने प्रेमी होकम उर्फ हाकमसिंह सोनगरा के साथ अवैध संबंध थे इसी शंका पर दिनांक 23/12/21 को मृतक की पत्नी और मृतक श्रीकिशन के बीच विवाद हुआ था मृतक श्रीकिसन की पत्नि द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना दिनांक 23/12/2021 को श्रीकिसन की डंडे से सिर पर बार-बार वार कर हत्या कर कुँए में फेंक दिया गया ओर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया । आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । उक्त अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हत्या करने की कार्यवाही में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजगढ़ सुश्री सनम बी खांन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि जितेन्द्र अजनारे, सउनि हुकुमसिंह काकरवाल, सउनि राधेश्याम ठाकुर, सउनि राजेंद्र खींची, प्रआर कमलसिंह दांगी , आर नरेंद्र झाला , आर रविंद्र जाट, आर अमित शर्मा, ,आर नीरज, आर श्याम, आऱ. तुलसीराम, म.आर ममता का विशेष एवं महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।