Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

टीएल बैठक
कलेक्टर ने की समय सीमा वाले लंबित विभागीय पत्रों की समीक्षा

एंकर रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा विभागीय गतिविधियों तथा समय सीमा वाले लंबित विभागीय पत्रों की समीक्षा की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। कोई भी शिकायत अटेण्ड किए बिना अगले लेवल पर नहीं जाए। साथ ही जनसुनवाई में और समाधान ऑनलाईन में प्राप्त शिकायतों का भी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेन्ट नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के लिए शिकायतकर्ता से चर्चा कर वस्तुस्थिति जाने और नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने आगामी माहों में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के स्वतत्वों के भुगतान एवं पेंशन संबंधी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए, जिससे कि शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने के साथ ही उसे स्वतत्वों का भुगतान हो जाए। साथ ही पेंशन भी शीघ्र प्रारंभ हो सके। अंकुर अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले में निर्धारित लक्ष्य अनुसार वृक्षारोपण सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में कोरोना संक्रमण रोकने की जा रही कार्यवाहियों एवं कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि देश-प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों का पूर्णतः पालन कराया जाए। साथ ही सभी पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को भी जागरूक करें कि कोरोना संक्रमण अभी टला नहीं है। इसलिए सभी जरूरी सावधानियों का पालन करें। बैठक में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पीएचई, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आरईएस, आदिम जाति कल्याण विभाग, कृषि, उद्यानिकी, परिवहन सहित अनेक विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।