नरेंद्र राय रिपोर्टर
स्लग कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार और कृषि अधिकारियों के संयुक्त दल ने निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया निरीक्षण
एंकर रायसेन कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले के निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों, गोदामों का निरीक्षण करने के निर्देश सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा
कृषि अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद विक्रय करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में सुल्तानपुर, बेगमगंज, मंडीदीप सहित अन्य क्षेत्रों में निजी खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर स्टॉक, खाद विक्रय की दरों तथा खाद की गुणवत्ता की जांच की गई।
सुल्तानपुर में निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा विक्रय दरों तथा स्टॉक की जांच की गई। बेगमगंज में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया गया । बाड़ी में राधे राधे खाद विक्रेता की जांच की गई। जिले में किसानों को बिना किसी परेशानी के सुगमता से खाद मिल सके, इसके लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा एसडीएम
और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं।




More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण