Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर

भाजपा महिलामोर्चा की नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष उषा भमोरे का हुआ भव्य स्वागत .,,

जुन्नारदेव- भारतीय जनता पार्टी महिलामोर्चा की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष उषा भमोरे का आज भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव में आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा महिलामोर्चा नगर मंडल की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय पीडब्लूडी विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत कर सम्मान किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी उपस्तिथ महिलाओं से भाजपा के सिद्धांतों पर चलकर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने को अपना उद्देश्य बताते हुए महिलाओं के हित के लिए बनी भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनायें जैसे उज्जवला योजना , तीन तलाक से छुटकारा , मातृवंदन योजना , मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना , जननी सुरक्षा योजना जैसी योजनाओं का आम लोगो को लाभ दिलाने व प्रचार प्रसार कर तथा पीएम मोदी जी – सीएम शिवराज सिंग चौहान जी के विकास कार्यो को जन जन तक पहुचाने की अपील की। इस दौरान महिलाओं के हित मे बनी भाजपा सरकार व योजनाओं से प्रभावित होकर नगर की गायत्री धुर्वे , गीता आम्रवंशी , मुस्कान डेहरिया , लालवती जवारे , सरिता आहके , चाँदनी बेलवंशी , अनिता पवार , राधा चौहान , नंदा ब्रह्मवंशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की , सभी नई महिला सदस्यों का जिलाध्यक्ष उषा भमोरे ने स्वागत किया , इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के सभी वरिष्ठजन , पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती , मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन , वरिष्ठ भाजपा नेत्री रीता सेन , महिलामोर्चा अध्यक्ष भुवनेश्वरी भन्नारे , निर्मला साकल्ले , कल्पना ठाकरे , शोभा विश्वकर्मा , किरण कपूर , लीना चौरसिया , रंजना सलोडे , सरिता मालवीय , शिखा जैन , शांति चौरसिया , लता टाडेकर , सुषमा गुप्ता , जयवंती आम्रवंशी , रेखा उइके , सपना पाल , प्रभा गुप्ता , राधा चौहान , नेहा पाल , रीमा मोगरे और अन्य मंडल पदाधिकारी व भारी संख्या महिला कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्तिथ रहे कार्यक्रम का संचालन पार्षद सोनिया कुमरे और आभार प्रदर्शन महामंत्री एडवोकेट रंजीता डेहरिया ने किया।

जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट