संजय तिवारी रिपोर्टर
•हरीदीन भैया के निधन से कांग्रेस में गहरा शोक
•उमरिया। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी हरीदीन गुप्त के असामयिक निधन पर कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व विधायक अजय सिंह एवं नरेंद्र प्रताप सिंह ने उनके अवसान को जिले और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि हरीदीन भैया एक सभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपने कार्य व्यवहार से नकेवल अपने कुल की प्रतिष्ठा बढ़ाई बल्कि अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणा बने रहे। नगर में उनकी पहचान एक संवेदनशील सहयोगी, मिलनसार और स्पष्ट वक्ता व्यक्ति के रूप में थी, जो हर किसी के सुख-दुख में सहभागी बनना अपना कर्तव्य समझते थे। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले श्री गुप्त की तबियत अचानक नासाज हुई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली, इंदौर अंत मे कटनी लाया गया। 5 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं गोपाल खंडेलवाल ने कटनी जा कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना एवं वैश्य हॉस्पिटल के चिकित्सकों से चर्चा की। उस समय उनके स्वस्थ में सुधार भी दिखाई दे रहा था, परंतु विधि को कुछ और ही मंजूर था। बीती रात उन्होंने वैश्य हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। अधिवक्ता हरीदीन गुप्त के निधन पर जिला, ब्लॉक कांग्रेस, सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने चरणों मे स्थान और परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति हेतु प्रार्थना की है।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है