खाद्य विभाग द्वारा अवैध गैस सिलेण्डर जप्त किए
खण्डवा 08 जनवरी, 2022 – शनिवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर खाद्य विभाग खण्डवा के कार्यपालिक अधिकारियों द्वारा कार्यवाही कर राहुल नामदेव पिता कैलाश नामदेव खारी बावड़ी ऊंट कुआ, शिवाजी चौक के पास नगर खण्डवा में राहुल नामदेव के रहवासी मकान के प्रथम तल में अवैध रूप से संग्रहित घरेलू गैस के 58 गैस सिलेण्डर पाए गए, जिनमें भारत पेट्रोलियम (भारत गैस) कंपनी के 20 भरे एवं 6 खाली, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कम्पनी के 10 भरे एवं 18 खाली तथा इंडियन ऑइल ( इंडेन ) कम्पनी के 4 खाली गैस सिलेण्डर पाये गये। खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी गैस सिलेण्डर मौके पर जप्त किये जाकर स्थानीय श्रीजी गैस एजेंसी नगर खण्डवा के प्रबंधक श्री राजेश राठौर को सुपुर्दनामें पर दिये गये। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध क्रय विक्रय एवं भंडारण किया गया। मुख्य विस्फोटक नियंत्रक से भंडारण स्थल की अनुज्ञप्ति नहीं ली गई। निवास स्थल में ( रहवासी क्षेत्र ) में अत्यधिक मात्रा में गैस सिलेण्डर संग्रहित किए गए थे। किसी भी गैस कम्पनी का अधिकृत डीलर / विक्रेता / प्रदायकर्ता हॉकर नहीं है। कार्यवाही में केन्द्र सरकार द्वारा जारी नियंत्रण आदेश द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस ( प्रदाय और वितरण विनियमन ) आदेश तथा गैस सिलेण्डर नियम 2004 की धारा 44 (ख) का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया है, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 सहपठित धारा 7 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है।।
शेख़ आसिफ़ खंडवा

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी