Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रिपोर्ट इरफान अन्सारी
9425096974

कांग्रेस नहीं चाहती कि पिछड़ा वर्ग और अन्य पीछे रह गए समाजों को राजनैतिक और आर्थिक बराबरी का अधिकार मिले-
रिपोर्ट इरफान अन्सारी
9425096974

डॉ यादव

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा कांग्रेस की पिछडा वर्ग विरोधी मानसिकता को समाज के सामने उजागर करने के लिए भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई । पत्रकार वार्ता को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव व पूर्व विधायक बाबूलाल जी वर्मा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने संबोधित किया ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं की भूमिका ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उसने पिछड़ा वर्ग की पीठ पर छुरा भोंकने का पूरा प्लान तैयार किया है । जब पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई थी तो कांग्रेस को उसमें व्यवधान डालने की क्या आवश्यकता थी । वास्तव में कांग्रेस ने नियमों की झूठी आड़ में पिछड़ा वर्ग को नीचा दिखाने का कार्य किया है । कांग्रेस को सर्वोच्च न्यायालय , उच्च न्यायालय , चुनाव आयोग जैसी किसी भी मान्य संस्था पर कोई भरोसा नहीं है । कांग्रेस का भरोसा सिर्फ समाज को बांटो और राज करो की नीति पर है । कांग्रेस नहीं चाहती कि पिछड़ा वर्ग और अन्य पीछे रह गए समाजों को सामाजिक ,राजनैतिक और आर्थिक समानता का अधिकार मिले ।  लेकिन भारतीय जनता पार्टी सबका साथ , सबका विकास चाहती है । यही कारण है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि हम चाहते हैं कि पंचायत चुनाव ओबीसी के आरक्षण के साथ हो ।  डॉ यादव ने कहा कि हर वर्ग के पात्र व्यक्ति को आरक्षण का लाभ मिले यह केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार चाहती है और इसी को लेकर 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नीट की परीक्षा में विद्यार्थियों को दिलवाया है ।
पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक बाबूलाल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलती आई है आजादी के बाद से कांग्रेस ने हमेशा अब तक पिछड़ा वर्ग को मात्र 27 प्रतिशत ही माना जबकि पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या अभी करीब 51 प्रतिशत है !  प्रदेश सरकार एवम प्रधानमंत्री की भी यही इच्छा है कि पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिले हमारी सरकारें इसी दिशा में कार्य कर रही है । हम मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णुदत्त शर्मा के आभारी हैं , जिन्होंने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव में न जाने के अपने संकल्प पर कार्य किया ! पिछड़ा वर्ग को लेकर कांग्रेस के सबसे बड़े षड्यंत्र का खुलासा तभी हो गया था जब कमलनाथ सरकार ने विधानसभा को लिखित में बताया कि मध्यप्रदेश में ओबीसी की आबादी 27 प्रतिशत है । इसी आधार पर सरकारी नौकरियों में ओबीसी समाज आरक्षण से वंचित रह गया । पत्रकार वार्ता में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी , पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा मोर्चा गब्बर भाटी, मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या उपस्थित थे ।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी सम्पन्न

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त जी शर्मा के निर्देशानुसार पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रेषित करने एवं कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता को समाज में उजागर करने हेतु भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर किया गया । संगोष्ठी में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव , पूर्व विधायक कालापिपल श्री बाबूलाल वर्मा, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव होने जा रहे थे लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्पन्न किये गये व्यवधान के कारण पंचायत चुनावों से पिछड़ा वर्ग समाज को न सिर्फ आरक्षण से वंचित होना पड़ा  अपितु पूरी चुनाव प्रक्रिया ही निरस्त हो गई । वही दूसरी और भाजपा सरकार और संगठन सदैव ही सबका साथ – सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहा है । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण की कई योजनाएं संचालित की है । सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान के लिए कई निर्णय भी लिए गए हैं । लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा ही पिछड़ा वर्ग समाज को धोखे में रखा गया और उनके साथ छल किया गया । इससे पूर्व भी नौकरियों में आरक्षण के नाम पर पिछड़ा वर्ग के साथ बड़ा धोखा कांग्रेस ने किया ।
संगोष्ठी को पूर्व विधायक बाबूलाल वर्मा व नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, सुरेंद्र सांखला ने भी संबोधित किया । स्वागत भाषण मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश जायसवाल ने दिया । इस अवसर पर शील लश्करी, गब्बर भाटी, महेश बैरागी, रवि बघेला, विजय चौधरी, परेश कुलकर्णी, कालू यादव, सतीश सिंदल, राकेश बैरागी, दिनेश जायसवाल, विकास पोरवाल, सचिन राठौर, मुकेश पोरवाल, राजेश यादव , दीपक पांचाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे संगोष्ठी का संचालन संदीप राजनोद ने किया आभार संतोष पंवार ने माना ।