स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में 15 से होगा तीन दिवसीय महायज्ञ,कोरोना महामारी की समाप्ति एवं विश्व में सुख शांति हेतु महायज्ञ का आयोजन।
खंडवा। सिंधी कॉलोनी गली नंबर 4 स्थित स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में सखी साँई रमेश प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय महायज्ञ 15 से 17 जनवरी तक मैहर के पांच पंडितों के मंत्रौंच्चारण के मध्य आयोजित
किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आश्रम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं नारायण चावला ने बताया कि महायज्ञ की शुरूआत शनिवार से होगी। महायज्ञ का आयोजन विश्व में सुख शांति एवं कोरोना महामारी की समाप्ति हेतु किया जा रहा है। आयोजन के दौरान सखी साँई रमेश प्रकाश जी महाराज व्दारा समाज के गरीब परिवारों का सेवा कार्य भी किया जाएगा। प्रेम प्रकाशी श्रद्धालुओं से महायज्ञ महोत्सव के दौरान उपस्थित होने की अपील की गई है।
शेख आसिफ खंडवा

More Stories
गीता” अद्भुत और पवित्र ग्रंथ है, जीवन की सारी जिज्ञासाओं का समाधान “गीता” में है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लखनऊ, ‘जीओ गीता परिवार’ के तत्वावधान में आगामी 23 नवंबर को राजधानी लखनऊ में ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती